1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 04, 2019, 10:13:23 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां ट्रेनी को फोन पर धमकी मिली है. ट्रेनी BPSC महिला अधिकारी मेघा कश्यप को फोन पर अश्लील बातें कर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा है. नगर थाना में एसडीएम के आवेदन एफआईआर दर्ज कराया गया है.
पूरी घटना जिले के ट्रेनी BPSC महिला अधिकारी मेघा कश्यप के साथ घटी है. उन्होंने सदर एसडीएम से इसकी शिकायत की है. जिनके आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. पीड़िता के मोबाइल में कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनी BPSC महिला अधिकारी को धमकी देने वाला शख्स खुद को मोतिहारी में भारतीय स्टेट बैंक के मेन ब्रांच का शाखा प्रबंधक बता रहा है. BPSC महिला अधिकारी अभी मोतिहारी में वरीय उपसमाहर्ता के पद पर हैं.
यह मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. एसडीएम के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए नगर थानाध्यक्ष ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा.
मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट