ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

BPSC TRE-3: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, पेपर लीक के बाद रद्द हुआ था एग्जाम

PATNA: बीपीएससी ने बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, यह परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुल

BPSC TRE-3: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, पेपर लीक के बाद रद्द हुआ था एग्जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीपीएससी ने बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, यह परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई के बीच आयोजित होगी। इसको लेकर आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। 


बीपीएससी की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 19 जुलाई, 20 जुलाई और 21 जुलाई को एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी जबकि 22 जुलाई को दो पालियों में शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 22 जुलाई को पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से शाम पांच बजे तक ली जाएगी।


बता दें कि इससे पहले तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए 15 मार्च को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन इसका पेपर लीक हो गया था। झारखंड के हजारीबाग में एक होटल के कई कमरों में 270 से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ था जब सभी अभ्यर्थियों को बस से बिहार लाया जा रहा था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 20 मार्च को पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी।


BPSC TRE-3: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, पेपर लीक के बाद रद्द हुआ था एग्जाम