ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

BPSC परीक्षा की तैयारी करने वाला जाली नोटों की करता था तस्करी, ऐसे खुला राज

MUZAFFARPUR : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन मुजफ्फरपुर से आई खबर बिल्कुल सही है। BPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले एक छात्र को जब गिरफ्तार किया गया तो यह बात सामने आई

BPSC परीक्षा की तैयारी करने वाला जाली नोटों की करता था तस्करी, ऐसे खुला राज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन मुजफ्फरपुर से आई खबर बिल्कुल सही है। BPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले एक छात्र को जब गिरफ्तार किया गया तो यह बात सामने आई कि वह जाली नोटों की तस्करी में शामिल था। मुजफ्फरपुर पुलिस प्रफुल्ल कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक फिलहाल बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करता है लेकिन साथी साथ वह जाली नोटों की तस्करी में भी शामिल था।


मुजफ्फरपुर पुलिस के हत्थे चढ़े हाजीपुर के प्रफुल्ल कुमार को जेल भेज दिया गया है। उससे पूछताछ में कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। आरोपी ने बताया की वह हार्डवेयर का बिजनेस करने के साथ BPSC की तैयारी भी करता है। हाजीपुर के विपिन ने उशे 50 रुपए के 23 जाली नोट दिए थे। पुलिस की पूछताछ में जो जानकारी निकलकर समाने आई है, उसके मुताबिक जाली नोट का यह रैकेट हाजीपुर, मुजफ्फरपुर के अलावा मधुबनी, सीतामढ़ी, सीवान और गोपालगंज समेत कई जिलों में फैला हुआ है। विपिन नाम का तस्कर ही जाली नोट को अन्य जिलों में छोटे तस्करों के बीच सप्लाई करता है। विपिन को ये नोट कहां से मिलता है। इसका खुलासा नहीं हुआ है। 


जाली नोट की तस्करी करने वाले इस गैंग में 12 से अधिक पेडलर शामिल हैं, जिनको विपिन 10 हजार रुपए तक 50 रुपए के जाली नोट उपलब्ध करवाता है। ये सभी 12 पेडलर जाली नोटों को छोटे दुकानदारों के यहां खपाते हैं। गिरफ्तार प्रफुल्ल ने चाय दुकानदार को 50 रुपए का जाली नोट दिया था। चाय दुकानदार ने प्रफुल्ल को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। प्रफुल्ल से पूछताछ के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने हाजीपुर पुलिस से संपर्क साधा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार प्रफुल्ल के बारे में जानकारी जुटा रही है। संभावना जताई जा रही है कि बॉर्डर के उस पार से जाली नोटों की तस्करी की जा रही है।