ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

BPSC न्यायिक सेवा मैंस का एडमिट कार्ड आज से होगा डाउनलोड,2 दिन रहा था सर्वर बाधित

PATNA : बीपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज सुबह 8 बजे के बाद से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे। वैसे तो एडमिट कार्ड 18 नवंबर से ही डा

BPSC न्यायिक सेवा मैंस का एडमिट कार्ड आज से होगा डाउनलोड,2 दिन रहा था सर्वर बाधित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बीपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज सुबह 8 बजे के बाद से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे। वैसे तो एडमिट कार्ड 18 नवंबर से ही डाउनलोड करने की घोषणा की गई थी, लेकिन सर्वर बाधित होने के कारण डाउनलोड नहीं हो रहा था।


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित 32वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। 25 नवंबर से परीक्षा शुरू हो जाएगी और 29 नवंबर को मुख्य परीक्षा का समापन हो जाएगा। ऐसे में मुख्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की चिंता सता रही है।


ऐसे में बीपीएससी की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि 20 नवंबर सुबह 8 बजे से 32 वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।


वहीं दूसरी ओर शिक्षक बहाली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी दो दिन तक आवेदन करने में परेशानी झेलनी पड़ी। शिक्षक अभ्यर्थी भी आज 8 बजे से आनलाइन आवेदन कर पाएंगे। शिक्षक बहाली के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। ऐसे में बीपीएससी के सर्वर पर काफी भीड़ रहेगी।