ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बॉयफ्रेंड वीडियो कॉल पर देता रहा निर्देश, गर्लफ्रेंड ने अपनी मां की जान ले ली

DESK : प्यार के जुनून में अक्सर प्रेमी या प्रेमिका आपराधिक वारदात को अंजाम दे जाते हैं. लेकिन हरियाणा के फरीदाबाद से जो ताजा मामला सामने आया है वह बेहद चौका देने वाला है. यहां एक ब

बॉयफ्रेंड वीडियो कॉल पर देता रहा निर्देश, गर्लफ्रेंड ने अपनी मां की जान ले ली
First Bihar
3 मिनट

DESK : प्यार के जुनून में अक्सर प्रेमी या प्रेमिका आपराधिक वारदात को अंजाम दे जाते हैं. लेकिन हरियाणा के फरीदाबाद से जो ताजा मामला सामने आया है वह बेहद चौका देने वाला है. यहां एक बेटी ने अपनी मां की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देते वक्त बेटी का बॉयफ्रेंड वीडियो कॉल पर मौजूद था और वह लगातार अपनी गर्लफ्रेंड को निर्देश देता रहा. फरीदाबाद पुलिस ने 16 साल की एक बेटी को अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.


हत्या के इस मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है वह दंग कर देने वाला है. पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी. लेकिन उसकी मां इसके लिए तैयार नहीं थी. मां के विरोध को देखते हुए नाराज बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची और इस घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस ने जब नाबालिक लड़की और उसके प्रेमी से पूछताछ की तो पूरी घटना सामने आ गई. 


लड़की ने रात के वक्त नींबू पानी में अपनी मां को नींद की गोलियां दे दी. इसके बाद प्रेमी ने उसे वीडियो कॉल कर हत्या करने का तरीका बताया. अपनी गर्लफ्रेंड के हाथों उसने जब तक उसकी मां की हत्या नहीं करवा दी तब तक वह वीडियो कॉल पर बना रहा.


16 साल की प्रेमिका नाबालिग है और वह फरीदाबाद की ही रहने वाली है. जबकि उसका प्रेमी लवकेश बुलंदशहर का रहने वाला है. पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी के कहने पर प्रेमिका ने सबसे पहले अपनी मां को नींद की गोलियां दी और उसके बाद रात तकरीबन 12:30 बजे प्रेमी लवकेश ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया. गर्लफ्रेंड ने वीडियो कॉल पर लवकेश से निर्देश लिए. लवकेश ने वीडियो कॉल पर बताया कि तकिए से मुंह दबाने पर उसकी मां का दम घुट जाएगा. जैसे-जैसे प्रेमी निर्देश देता गया, गर्लफ्रेंड वैसा करती गई और आखिरकार उसने अपनी मां की जान ले ली.  

टैग्स