ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बॉयफ्रेंड से मिलने होटल में पहुंची थी 5 बच्चों की मां, घर जाने की जिद की तो प्रेमी ने ही ले ली बेरहमी से जान

DESK: अजब प्रेम की एक गजब कहानी यूपी के गाजियाबाद से सामने आई है। यहां घरवालों से झूठ बोलकर बॉयफ्रेंड से मिलने जाना शादीशुदा महिला को इतना महंगा पड़ गया। पांच बच्चों की मां को इसकी

बॉयफ्रेंड से मिलने होटल में पहुंची थी 5 बच्चों की मां, घर जाने की जिद की तो प्रेमी ने ही ले ली बेरहमी से जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: अजब प्रेम की एक गजब कहानी यूपी के गाजियाबाद से सामने आई है। यहां घरवालों से झूठ बोलकर बॉयफ्रेंड से मिलने जाना शादीशुदा महिला को इतना महंगा पड़ गया। पांच बच्चों की मां को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए होटल में गई थी।दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। काफी देर होने पर जब महिला ने घर वापस जाने की जिद की तो प्रेमी ने ही गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


दरअसल, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित होटल के कमरे से एक शादीशुदा महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। महिला का बॉयफ्रेंड उसे होटल में लेकर आया था और महिला से रात को रूकने की जिद कर रहा था, लेकिन महिला पूरी रात रुकने से मना रही थी। जिससे नाराज होकर प्रेमी ने ही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। होटल में शव मिलने की बात जंगल की आग की तरह पूरे शहर में फैल गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के महज 5 घंटे के भीतर ही आरोपी प्रेमी को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रविवार को होटल में कमरा बुक कराया था। होटल के रजिस्टर में युवक ने अपना नाम अमराला गांव निवाली गौतम सिंह और महिला का नाम बागपत जिले के निवाड़ा निवासी राजकुमार सिंह की पत्नी रचना के रूप में दर्ज कराय था।


पूछताछ के दौरान आरोपी गौतम सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसके और रचना के बीच तीन महीने से अवैध संबंध चर रहा था। रविवार रात रचना अपनी मर्जी से उसके साथ होटल में आई थी। इसी बीच आधी रात को ही वह अपने घर लौटने की जिद करने लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बड़ गई कि गुस्से में आकर गौतम सिंह ने गर्लफ्रेंड रचना की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।