ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

फिजिकल रिलेशनशिप में प्रेग्नेंट हुई गर्लफ्रेंड, जन्म लेते ही मासूम बच्चे को बॉयफ्रेंड ने मार डाला

KHAGARIA : बिहार में एक बार फिर से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. मामला सूबे के खगड़िया जिले का है. जहां एक महादल‍ित लड़की को गांव के एक लड़के

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार में एक बार फिर से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. मामला सूबे के खगड़िया जिले का है. जहां एक महादल‍ित लड़की को गांव के एक लड़के से प्यार करना महंगा पड़ गया. आशिक के साथ फिजिकल रिलेशनशिप रखने के दौरान प्रेमिका प्रेग्नेंट हो गई. पंचायत के दबाव में आकर लड़के ने उससे शादी रचा ली. लेकिन अब, जब बच्चा हुआ तो उसकी हत्या कर आशिक प्रेमिका को पत्नी मानने से इंकार कर रहा है.


फिजिकल रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट
पूरी घटना खगड़िया जिले की है. जहां इस सनसनीखेज घटना के बारे में सुनते ही सबके रोंगटे खड़े हो गए. पीड़िता की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आज से चार साल पहले उसके गांव के ही संजीव साह नाम के युवक से प्यार हो गया था. फिजिकल रिलेशनशिप में रहने के कारण वह प्रेग्नेंट हो गई. दोनों का प्यार इतना गहरा हो गया कि दोनों एक-दूसरे से शादी रचाने को तैयार हो गए. लेकिन जब लड़के के घरवालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया.


पंचायत ने कराई दोनों की शादी
लड़के के परिवारवालों की ओर से शादी की मनाही के बाद मामला पंचायत में पहुंचा. लिहाजा, गांव में इस मसले को लेकर प्रखंड प्रमुख के मौजूदगी में एक पंचायत बैठाई गई. पीड़ित महादलित लड़की की शादी प्रेमी के साथ कराने का फैसला सुनाया गया. दोनों परिवार की सहमति के बाद दोनों की शादी कराई गई. 


प्रेमी ने दुधमुंहे बच्चे मार डाला
शादी के कुछ महीने बाद पीड़ित लड़की ने एक लड़के को जन्म द‍िया. बच्चे के जन्म लेने के कुछ ही महीने बाद पति और उसके परिवार वाले पीड़ित लड़की के साथ मारपीट करने लगे और घर से बेघर कर दिया. अब तो पत्नी मानने से भी इनकार कर दिया. लड़की की मानें तो उसके पति ने उसके दुधमुंहे बच्चे को भी मार दिया. 


SP ने कहा पीड़िता को इंसाफ मिलेगा
पीड़ित लड़की की मानें तो उसके पति ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करके उसे घर से निकाल दिया है. इस पूरे मामले में एसपी ने कहा है कि खगड़‍िया के अलौली थाना में संजीव साह के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. महिला को इंसाफ मिलेगा. फ़िलहाल पुलिस आरोपी बॉयफ्रेंड की तलाश में जुटी हुई है, जो अभी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा है.

टैग्स