ब्रेकिंग
पत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असर

बोकारो से औरंगाबाद लाई जा रही थी शराब की खेप, वाहन जांच के दौरान अरवल पुलिस ने दबोचा

ARWAL: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रह

बोकारो से औरंगाबाद लाई जा रही थी शराब की खेप, वाहन जांच के दौरान अरवल पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब का अवैध कारोबार लोग करते हैं और पकड़ाने के बाद जेल चले जाते हैं फिर जेल से छूटकर इसी धंधे में फिर से लग जाते हैं। 


ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है। यही कारण है कि आए दिन अवैध शराब के धंधेबाज पकड़े जा रहे हैं इसी क्रम में अरवल में 480 बोतल विदेशी शराब की खेप के साथ एक शराब तस्कर को पकड़ा गया है जो गाड़ी की डिक्की में छिपाकर 20 कार्टन विदेशी शराब ले जा रहा था तभी पुलिस ने उसे धड़ दबोचा। 


अरवल एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष फुलचंद्र यादव, सहायक थानाध्यक्ष शमशेर सहित पुलिस टीम ने एनएच-139 पर नंदनी होटल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया था। इसी क्रम में एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी कार से शराब की खेप बरामद की गयी। गाड़ी झारखंड नंबर है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर  JH10/5566 है जो औरंगाबाद की ओर जा रही थी। मारुति के ड्राइवर को गाड़ी का रोकने का इशारा जब पुलिस ने किया तब वह बिना रुके वहां से तेजी से भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे कलेर बाजार तिरमुहानी के पास पकड़ लिया। 


गाड़ी के ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा। उसकी पहचान बोकारो के बारा थाना सेक्टर 12 निवासी शिवदानी सिंह के 35 वर्षीय बेटे प्रेम कुमार के रूप में हुई है। वह झारखंड का ही रहने वाला है और वही से शराब की खेप लेकर औरंगाबाद की ओर जा रहा था तभी वाहन जांच के क्रम में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने जब गाड़ी के डिक्की को खोला तो देखकर वो भी हैरान रह गये। डिक्की से 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। 480 बोलत में कुल 180 रॉयल स्टेग कंपनी की शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जिसके बाद उसे जेल भेजा दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता