Hindi News / news / बीएमपी मर्डर और सुसाइड में प्रेम प्रसंग का था एंगल, दोनों शादीशुदा जवान...

बीएमपी मर्डर और सुसाइड में प्रेम प्रसंग का था एंगल, दोनों शादीशुदा जवान को हो गया था प्यार

1st Bihar Published by: Updated Sep 02, 2020, 7:30:08 AM

बीएमपी मर्डर और सुसाइड में प्रेम प्रसंग का था एंगल, दोनों शादीशुदा जवान को हो गया था प्यार

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना के बीएमपी वन कैंप में मंगलवार सुबह पुरुष कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी.  इसके बाद उसने खुद सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली.  इस मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है. जवान का नाम अमर और महिला सिपाही का नाम वर्षा है.

बताया जाता है कि अमर की उम्र 36 साल और वर्षा की उम्र 26 साल थी. दोनों दार्जिलिंग के रहने वाले थे.महिला और पुरुष दोनों शादीशुदा थे. बताया जा रहा है कि एक ही कैंपस में ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया. 

कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी. जिससे अमर काफी तनाव में रहता था. मंगलवार को अमर काफी गुस्से में था. वह पूरी प्लानिंग करके आया था कि आज दाेनाें काे मर जाना है. गिनती खत्म हाेने के फाैरन बाद वह महिला रेस्ट रूम में पहुंचा, जहां वर्षा  महिला सिपाहियों के ठहरने के लिए बने रूम में थी.वर्षा के साथ उसकी कुछ कहासुनी हुई. वर्षा बिस्तर और ट्रंक के बीच खड़ी थी. अमर ने अपने राइफल से वर्षा को 4 गोली मार दी और  फिर खुद सुसाइड कर लिया.