ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?

माइक तोड़ने के आरोप को BJP विधायक ने नकारा, बोले- सदन में गालियां सुनने नहीं आते

PATNA: बिहार विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। बीजेपी विधायकों ने सदन के भीतर आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता ह

माइक तोड़ने के आरोप को BJP विधायक ने नकारा, बोले- सदन में गालियां सुनने नहीं आते
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। बीजेपी विधायकों ने सदन के भीतर आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है और उनके साथ गाली गलौज की जाती है। इसको लेकर विधानसभा में बीजेपी ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान बीजेपी विधायक लखिन्द्र पासवान पर माइक तोड़ने का भी आरोप लगा। माइक तोड़ने के आरोप पर बीजेपी विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि माइक उन्होंने नहीं तोड़ा है बल्कि उसका पेंच ढीला था।


दरअसल, विधानसभा में बीजेपी विधायक लखिन्द्र पासवान आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा माइक बंद करा दिया जाता है। इसके बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए और सदन में जोरदार हंगामा हुआ। इसी बीच बीजेबी विधायक पर आरोप लगा कि उन्होंने माइक तोड़ दिया है। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विधानसभा से बाहर आने के बाद बीजेपी विधायक लखिन्द्र पासवान ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने माइक को नहीं तोड़ा है बल्कि माइक का पेंच नीचे से ढीला था इसलिए बाहर निकल गया।


बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा विपक्ष के माइक को बंद कर दिया जाता है और आरजेडी के विधायक के द्वारा गालियां दी जाती हैं। लखेंद्र पासवान ने कहा हम लोग सदन में गालियां सुनने नहीं आते हैं। अगर कार्रवाई नहीं की जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष पक्ष और विपक्ष दोनों को समान नजर से नहीं देखेंगे तो हम लोग सदन के अंदर नहीं जाएंगे। लखेंद्र पासवान ने कहा कि हमारे माइक को बंद कर दिया गया था और इस पर जब हमने इस पर आसन से सवाल किया तो हम पर माइक तोड़ने का आरोप लगा दिया गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता