ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाएं मंजूर, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई✦बिहार कैबिनेट के 23 एजेंडों पर मुहर, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी कैलाशपति मिश्र और रामविलास पासवान की जयंती

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थ

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जनसुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने नामांकन दाखिल किया। शपथ पत्र में उन्होंने अपनी, पत्नी डॉ. जाह्नवी दास और बेटे की चल-अचल संपत्ति का पूरा विवरण दिया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:आगामी 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं। 13 जुलाई को नामांकन की आखिरी तिथि थी, इस दिन जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर और बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल की। नामांकन के दौरान प्रशांत किशोर ने संपत्ति और एजुकेशन सहित कई बातों की जानकारी एफिडेविट के माध्यम से दी है। 


एफिडेविट में प्रशांत किशोर की उम्र 49 साल है, इनके पिता का नाम स्व. श्रीकांत पांडेय है। प्रशांत किशोर रोहतास जिले के शिव सागर थाना क्षेत्र स्थित कोनार के रहने वाले हैं। प्रशांत किशोर ने अपना और पत्नी जाह्नवी दास के साथ-साथ बेटे दैबिक वर्धवाज की संपत्ति का ब्योरा एफिडेविट में दिया है। प्रशांत किशोर से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी जाह्नवी दास की है।


बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय प्रशांत किशोर ने अपने शपथ पत्र में करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। शपथ पत्र के अनुसार, उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास के नाम भी 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दर्ज है। प्रशांत किशोर की कुल चल संपत्ति 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 89 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249 रुपये हैं। 


वहीं प्रशांत किशोर की अचल संपत्ति पत्नी से ज्यादा है। पत्नी जाह्वनी दास की अचल संपत्ति 12 करोड़ 42 लाख रुपये की हैं जबकि प्रशांत किशोर की अचल संपत्ति 73 करोड़ 87 लाख रुपये की हैं। प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के नाम से कई फिक्स डिपोजिट भी है। प्रशांत किशोर पेशे से पोलिटिकल एडवाइजर एवं कंसल्टेंट है। जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी डॉक्टर हैं, वो न्यू दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल में पदस्थापित हैं। 


प्रशांत किशोर ने कहां तक पढ़ाई की है, जानिए...

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थ