बीजेपी पर दीपांकर भटाचार्ज का हमला, बोले- अगर लालू राज जंगलराज था तो यूपी में योगी का 'सुपर गुंडाराज'

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Oct 19, 2020, 9:59:06 PM

बीजेपी पर दीपांकर भटाचार्ज का हमला, बोले- अगर लालू राज जंगलराज था तो यूपी में योगी का 'सुपर गुंडाराज'

- फ़ोटो

JEHANABAD : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के जुबानी हमले तेज हो गए हैं. पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ हमला बोल रहे हैं. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भटाचार्ज ने बीजेपी के ऊपर करारा हमला बोला है. जहानाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान दीपांकर भटाचार्ज ने कहा कि अगर लालू राज जंगलराज था तो यूपी में योगी का 'सुपर गुंडाराज' है.


भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भटाचार्ज ने घोषी विधानसभा क्षेत्र के मोदनगंज स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि डबल बुलडोजर की सरकार है. उन्होंने महागठबंधन से भाकपा माले के उम्मीदबार कामरेड रामबली यादव के लिए वोट देने की अपील की.


इस मौके पर उन्होंने भाजपा और जदयू को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि जो लोग राजद के सरकार को जंगल राज बताते हैं,  उन्हें उत्तरप्रदेश की योगी सरकार नहीं दिखाई दे रही है. जहां की पूरी तरह से सुपर गुंडाराज कायम है. उन्होंने मोदी सरकार को किसान बिल पर किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि हमलोग को एकजुट होकर इस डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि डबल बुलडोजर की सरकार को उखाड़ फेंकना है.