ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदासीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदा

बीजेपी नेता की मांग, शराबखोरी के मामले में जो भी दोषी हों उनपर हो सख्त कार्रवाई

PATNA : बीजेपी नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा ने शराबखोरी में दोषी लोगों पर शख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां बिहार में जहरीली शराब पीने के क

 बीजेपी नेता की मांग, शराबखोरी के मामले में जो भी दोषी हों उनपर हो सख्त कार्रवाई
Anamika
2 मिनट

PATNA : बीजेपी नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा ने शराबखोरी में दोषी लोगों पर शख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां बिहार में जहरीली शराब पीने के कारण कई लोगों की मौतें हो गयी है और प्रभावित गरीब परिवारों में शोक की लहर है, तो वहीं दूसरी ओर कई प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप भी लग रहे हैं.

 कुछ लोगों ने यह आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस अधिकारी ही जबर्दस्ती मृतक परिवारों से यह लिखवा कर लें रहे हैं कि उनके परिजनों की मृत्यु जहरीली शराब पीने के कारण नहीं हुई है, बल्कि, हार्ट अटैक के कारण हुई है.

 कुछ विधायकों ने तो यहां तक कह दिया कि शायद ही कोई पुलिस अधिकारी हैं, जो स्वयं शराब नहीं पीता हो. इन विवादों में गये बिना मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से यह अनुरोध करूंगा  कि वे एक उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करायें और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करें.