ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

‘भाजपा बन गई है गुंडों की पार्टी.. गुंडा सब हथियार लहरइबे न करेगा’ BJP नेता के पिस्टल लहराने पर बोलीं राबड़ी देवी

PATNA: पटना के आईजीआईएमएस में बीजेपी नेता द्वारा हथियार लहराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है और एनडीए की सरकार पर संगीन आरोप लगा रहा है। बिह

‘भाजपा बन गई है गुंडों की पार्टी.. गुंडा सब हथियार लहरइबे न करेगा’ BJP नेता के पिस्टल लहराने पर बोलीं राबड़ी देवी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के आईजीआईएमएस में बीजेपी नेता द्वारा हथियार लहराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है और एनडीए की सरकार पर संगीन आरोप लगा रहा है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला। राबड़ी देवी ने बीजेपी से पूछा है कि पहले तो वह जंगलराज की दुहाई देती थी लेकिन अब जो हो रहा है क्या उसे मंगलराज कहा जाए?


दरअसल, सोमवार को पटना के आईजीआईएमएस में एक बीजेपी नेता ने सरेआम हथियार लहराया था। मामला सामने आने के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है और विपक्ष बीजेपी और सरकार पर हमलावर हो गया है। विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी अब पहले वाली बीजेपी नहीं रह गई है बल्कि उसमें देशभर के गुंडे उतर आए हैं।


राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा अब भाजपा नहीं रह गई है बल्कि जंगल पार्टी और गुंडा पार्टी बन गई है। गुंडा का राज आ गया है तो गुंडा सब हथियार लहरइबे करेगे.. पहले भी बीजेपी का लोग बंदूक लहराता था और आज भी हो रहा है.. हर दिन अपहरण, मर्डर और रेप हो रहा है.. क्यों नहीं सुधार रहे हैं.. हम लोगों को कहते थे कि जंगलराज है और पूरे बिहार में जो हो रहा है वह क्या मंगलराज है? ये जंगलराज नहीं है तो क्या है.. गुंडाराज है न... पूरा गुंडा सब उतर गया है बीजेपी में.. पूरा देशभर का गुंडा उतरा हुआ है।