1st Bihar Published by: Updated Aug 13, 2021, 10:07:35 AM
- फ़ोटो
DESK : खबर कश्मीर घाटी से यहां बीजेपी के एक नेता के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है. इस हमले में बीजेपी नेता का पूरा परिवार बुरी तरह से घायल हो गया है. जबकि 3 महीने के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. घटना राजौरी इलाके की है यहां आप बीजेपी के नेता जसवीर सिंह के घर पर आतंकियों ने हमला किया ग्रेनेड दागे गए जिसमें जसवीर सिंह के 3 महीने के भतीजे की मौत हो गई.
इस आतंकी हमले में 4 लोग घायल हुए हैं. बीजेपी नेता के घर हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट नाम के संगठन ने ली है. घटना को बीती शाम अंजाम दिया गया. राजौरी के सांडली इलाके में बीजेपी नेता जसवीर सिंह का घर है. ग्रेनेड का हमला इतना ताकतवर था कि घर के कई हिस्सों को बड़ा नुकसान भी पहुंचा है. जसवीर सिंह बीजेपी के राजौरी मंडल के प्रमुख हैं, वह उस वक्त अपने घर में ही थे जब ग्रेनेड से हमला किया गया.
उधर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है. कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है. यहां आतंकियों की नाकेबंदी कर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया है. इस एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है. इस पूरे ऑपरेशन में 2 जवान भी घायल हुए हैं. कुलगाम जिले में गुरुवार की रात से एनकाउंटर जारी है. सीमा सुरक्षा बल के काफिले पर गोलीबारी के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है.