ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

बीजेपी ने राजद पर कसा तंज, कहा-जिनके घर खुद शीशे के हो..वे दूसरों पर पत्थर नहीं फ़ेंका करते

PATNA: कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक बीजेपी में शामिल हो गये हैं। महागठबंधन के तीन विधायकों के बीजेपी का दामन थामने पर महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि जोर जबरदस्ती और

बीजेपी ने राजद पर कसा तंज, कहा-जिनके घर खुद शीशे के हो..वे दूसरों पर पत्थर नहीं फ़ेंका करते
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक बीजेपी में शामिल हो गये हैं। महागठबंधन के तीन विधायकों के बीजेपी का दामन थामने पर महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि जोर जबरदस्ती और दवाब देकर बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है। इन आरोपों का खंडन करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा कहा कि क्या किसी को जबरदस्ती अगवा करके लाया जा रहा है? क्या किसी के साथ जोर जबरदस्ती किया जा रहा है? जो जनप्रतिनिधि हैं वो अपने मतदाताओं की आवाज को सुनते हुए अपना निर्णय ले रहे हैं। 


तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए ऋतुराज ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले किसने अपने आवास पर विधायकों को बंद करके रखा था। जिसे पुलिस छुड़वा कर ला रही थी। उन्होंने कहा कि जिनका घर खुद कांच का हो वो दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी बिहार में बदलाव की बात कर रहे हैं लेकिन उनको यह पता होगा की बदलाव तभी आएगा जब केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार होगी। 


2005 से पहले तेजस्वी के माता-पिता बिहार को किस हाल में ले गये थे यह पूरा बिहार जानता है। 2005 के बाद जो बिहार में बदलाव आया वो एनडीए के शासन में आया। बिहार को यदि विकास के रास्ते पर ले जाना है तो एनडीए की डबल इंजन की सरकार का रहना बहुत जरूरी है। वही ऋतुराज ने कहा कि यदि आपने गरीब की हकमारी की है तभी ईडी और सीबीआई आपके घर जाएगी। मोदी जी ने साफ कहा है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। इसलिए हिसाब तो देना पड़ेगा।

बीजेपी ने राजद पर कसा तंज, कहा-जिनके घर खुद शीशे के हो..वे दूसरों पर पत्थर नहीं फ़ेंका करते