ब्रेकिंग न्यूज़

Life style: यूरिन में लाल रंग दिखे तो हो जाएं सावधान, हो सकती है गंभीर बीमारी BIHAR ELECTION : अनंत के विरोधियों को साथ बैठाकर हो रही गोलबंदी, नेता जी तैयार कर रहे नया समीकरण Bihar News: गंडक के कटाव से बिहार का यह गांव पूरी तरह तबाह, 100 से अधिक घर नदी के पानी में बहे Bihar News: नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर बिहारवासियों को बड़ी राहत: दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, 40,700 अतिरिक्त बर्थ की सुविधा बिहारवासियों को बड़ी राहत: दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, 40,700 अतिरिक्त बर्थ की सुविधा DEO साहब..! ऐसे खत्म होगा भ्रष्टाचार...संग्रामपुर में 30-35 स्कूलों के नाम पर 1.5 करोड़ की निकासी हुई और जांच सिर्फ 4 का ? तुरकौलिया ब्लॉक के 25 विद्यालयों के नाम पर भी हुई है 1 Cr की निकासी Bihar News: मैं ससुराल नहीं जाउंगी... टावर पर चढ़ कर शादीशुदा लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, परिवार वाले जोड़ते रहे हाथ Bihar Election: तेजस्वी ने NDA से पूछे 10 सवाल, फौरन मिल भी गया जवाब; पढ़िए क्या थे वह क्वेश्चन Bihar News: आइसक्रीम के विवाद पर पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

BJP ने भी मनायी जननायक की जयंती, कर्पूरी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

1st Bihar Published by: Updated Fri, 24 Jan 2020 05:27:41 PM IST

BJP ने भी मनायी जननायक की जयंती, कर्पूरी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

- फ़ोटो

PATNA : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी मनाई गई। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तर के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में जननायक को श्रद्धांजलि दी गई। जयंती समारोह में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, कृषि मंत्री प्रेम कुमार समेत तमाम सभी नेता और बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरकार में रहते हुए बीजेपी जननायक के सपनों को मूर्त रूप देने का प्रयास कर रही है। पार्टी का यह मानना है कि समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव सहूलियत दी जानी चाहिए। जो सपना कभी कर्पूरी ठाकुर ने देखा था उसे अब साकार किया जा रहा है।


भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भारत सरकार से स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से नवाजे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाद के दिनों में अतिपिछड़ों की सूची में करीब दो दर्जन नई जातियों को जोड़ा गया है, इसलिए आने वाले दिनों में पंचायत में अति पिछड़ों के कोटा को बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। पिछड़ों-अतिपिछड़ों को घोखा देने वाले राजद को कर्पूरी जयंती मनाने का अधिकार नहीं है।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जननायक के व्यक्तित्व को विशाल बताते हुए कहा कि सालों पहले कर्पूरी ठाकुर को गरीबों की आवाज बनने का गौरव हासिल हुआ। समाज के गरीब तबके की आवाज को मजबूती देना आसान काम नहीं था बावजूद इसके जननायक इस दिशा में काम करते रहे। संजय जायसवाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीबों, असहाय और वंचितों के नाम सेवा के लिए लग गया।