ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

JHARKHAND ELECTION : भाजपा ने लिया है माटी-रोटी-बेटी बचाने का संकल्प… अमित शाह ने जारी किया घोषणा पत्र

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का घोषणा पत्र जारी हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत प्रदेश के सभी आलाकमान ने इसे रांची के रेडिशन ब्लू जारी से जारी किया। भाजप

JHARKHAND ELECTION :  भाजपा ने लिया है माटी-रोटी-बेटी बचाने का संकल्प… अमित शाह ने जारी किया घोषणा पत्र
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का घोषणा पत्र जारी हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत प्रदेश के सभी आलाकमान ने इसे रांची के रेडिशन ब्लू जारी से जारी किया। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस घोषणा पत्र की खास बात ये है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को ध्यान में रख कर 150 संकल्प लिये गये हैं। इसमें उन योजनाओं को फिर से बहाल गया है जिसे हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद कर दिया था। 


वहीं, संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड की जनता को कैसी सरकार चाहिए ये उन्हें तय करना है। हम झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। झारखंड में कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत करेंगे। बीजेपी माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा करेगी। झारखंड का ये चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। 


शाह ने कहा कि झारखंड की महान जनता को तय करना है कि उन्हें घुसपैठ वाली सरकार चाहिए या सुरक्षा वाली सरकार चाहिए। झारखंड की अस्मिता को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पर न मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। झारखंड की महान जनता को तय करना है कि उन्हें घुसपैठ वाली सरकार चाहिए या सुरक्षा वाली सरकार चाहिए। 


इधर, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि करोड़ों झारखंडवासियों से चर्चा कर संकल्प पत्र बना है। इस संकल्प पत्र पर झारखंड के लोगों की उम्मीद है। आदिवासियों की जमीन, रोटी, बेटी की रक्षा करेंगे। बीजेपी ने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है. हेमंत सोरेन सरकार ने सारी योजनाएं ठप कर दीं।  हम फिर से सारी योजनाएं शुरू करेंगे। हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। झारखंड में घुसपैठिए जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।  हम झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकेंगे। झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे।