ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बीजेपी ने हरियाणा में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 7 विधायकों का टिकट कटा

CHANDIGARH : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने सोमवार की देर रात कुल 78 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी की तरफ से ज

FirstBihar
Santosh Singh
1 मिनट

CHANDIGARH : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने सोमवार की देर रात कुल 78 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी की तरफ से जारी की गई पहली लिस्ट में 7 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया गया है। 

पहली लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी को अब 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना है। बीजेपी ने रेसलर योगेश्वर दत्त को सोनीपत की बरौदा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है जबकि पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह को पेहोवा से टिकट मिला है। कैप्टन अभिमन्यु सिंह को नारनौंद सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला को टोहाना सीट से टिकट मिला है। 

पिछले दिनों बीजेपी में शामिल होने वाली बबीता फोगाट को चरखी दादरी से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।