ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

बीजेपी ने दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बिहार के कई नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक, कई मुख्यमंत्री भी प्रचार करने उतरेंगे

DELHI: दिल्ली में होने जा रहे नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़ बाकी तमाम दिग्गज नेताओं को दिल

बीजेपी ने दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बिहार के कई नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक, कई मुख्यमंत्री भी प्रचार करने उतरेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: दिल्ली में होने जा रहे नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़ बाकी तमाम दिग्गज नेताओं को दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए उतारने का फैसला लिया है. स्टार प्रचारकों की सूची में योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम शामिल है. खास बात ये भी है कि दिल्ली में बडी तादाद में मौजूद बिहारी वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने बिहार के कई नेताओं को स्टार प्रचारक की सूची में रखा है. 


सुशील मोदी, गिरिराज, राधामोहन स्टार प्रचारक

भाजपा ने जिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उसमें बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह का नाम शामिल है. इसके साथ ही दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है. दिल्ली में बिहारी वोटरों की तादाद अच्छी खासी बतायी जाती है. इन नेताओं के सहारे बीजेपी इस वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कोशिश करेगी. बिहार के इन नेताओं के साथ साथ भोजपुरी कलाकार से भाजपा सांसद बने रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है. ये दोनों बिहार समेत पूर्वी उत्तर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते हैं. 


पार्टी के तमाम दिग्गज उतरेंगे

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में फतह हासिल करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ने का फैसला लिया है. लिहाजा पार्टी के तमाम दिग्गज नेता प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे. भाजपा ने जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम शामिल है. इसके साथ ही स्मृति इरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग सिंह ठाकुर समेत कुल 12 केंद्रीय मंत्रियों को स्टार प्रचारक बनाया गया है. 


योगी समेत 4 मुख्यमंत्री भी उतरेंगे

भाजपा के स्टार प्रचारकों में 4 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल है. इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर का नाम शामिल है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ साथ सांसद हेमामालिनी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.