Hindi News / news / बीजेपी ने सदस्यता अभियान की समय सीमा बढ़ाई, अब 20 अगस्त तक चलेगा...

बीजेपी ने सदस्यता अभियान की समय सीमा बढ़ाई, अब 20 अगस्त तक चलेगा कैम्पेन

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 08, 2019, 10:23:32 AM

बीजेपी ने सदस्यता अभियान की समय सीमा बढ़ाई, अब 20 अगस्त तक चलेगा कैम्पेन

- फ़ोटो

DELHI : बीजेपी ने सदस्यता अभियान की समय सीमा बढ़ा दी है। अब आगामी 20 अगस्त तक बीजेपी सदस्यता अभियान चलाएगी, उसके बाद पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी नेतृत्व ने सदस्यता अभियान की समय सीमा बढ़ाने के पीछे सांसदों की अनुपलब्धता को कारण बताया है। पार्टी का यह मानना है कि संसद सत्र के कारण सदस्यता अभियान में अब तक पार्टी के सांसद सक्रिय भागीदारी नहीं निभा सके थे लिहाजा अब संसद सत्र खत्म होने के बाद पार्टी के तमाम सांसद सदस्यता अभियान पर फोकस करेंगे। लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद बीजेपी ने सदस्यता अभियान के तहत सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने पहले 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान की समयसीमा रखी थी।