1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 04, 2019, 1:17:33 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में जेडीयू- बीजेपी के बीच खींचतान बढ़ती ही जा रही है. बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. JDU क्यों नहीं दे रही BJP का साथ गोपाल नारायण सिंह ने आज कहा है कि बीजेपी को बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा है कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए किया गया है. साथ ही गोपाल नाराण सिंह ने कहा कि कुर्सी के लिए ऐसा समझौता किया जाता है. गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि 370 और तीन तालाक पर जेडीयू क्यों साथ नहीं दे रही है. JDU ने की कार्रवाई की मांग गोपाल नारायण सिंह के बयान पर जेडीयू ने तुरंत पलटवार किया. जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे बयान से गठबंधन पर असर पड़ता है. संजय सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.