ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

BJP में सिंधिया की एंट्री के साथ संकट शुरू, प्रभात झा नाराज

DESK: भारतीय जनता पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री के साथ ही पार्टी के अंदर संकट शुरू हो गया है। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK: भारतीय जनता पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री के साथ ही पार्टी के अंदर संकट शुरू हो गया है। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता प्रभात झा ने अपनी नाराजगी जताई है। प्रभात झा लंबे अरसे से मध्य प्रदेश बीजेपी के लिए मेहनत करते रहे हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि सिंधिया के आने से भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल टूटेगा।


प्रभात झा ने अपनी नाराजगी केंद्रीय नेतृत्व के सामने जाहिर भी कर दी है। प्रभात झा को मनाने की कोशिशें भी जारी हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाएंगे उनके साथ बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार होंगे लेकिन उसके पहले ही प्रभात झा ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।हालांकि प्रभात झा के समर्थकों ने उनकी नाराजगी की बात को सिरे से खारिज किया है। प्रभात झा के करीबियों का कहना है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए सिंधिया  के मामले में बेवजह विवाद पैदा किया जा रहा है। प्रभात झा इस वक्त को संसद के बजट सत्र में शामिल हो रहे हैं। 


प्रभात झा लंबे अरसे से मध्य प्रदेश की राजनीति करते रहे हैं। संगठन में उन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया है। मध्य प्रदेश के अंदर जब पार्टी विपक्ष में हुआ करती थी तब भी उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। ऐसे में बीजेपी नेतृत्व या नहीं चाहेगा कि प्रभात झा इस पूरे मामले पर नाराज हो लिहाजा उन्हें बनाने का प्रयास भी जारी है।