ब्रेकिंग न्यूज़

तेज प्रताप यादव ने राहुल-तेजस्वी यादव की यात्रा पर बोला तीखा हमला: लोकतंत्र बचाने नहीं इसे तार-तार करने निकले हैं "राम खिचड़ी यात्रा" से सामाजिक समरसता का संदेश, समाजसेवी अजय सिंह ने शुरू की अनूठी पहल सहरसा में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप Bihar Crime News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती Bihar Crime News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज बिहार में 15 दिनों तक चला ऑपरेशन नया सवेरा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंसे 112 लोग कराये गये मुक्त, 50 मानव तस्कर भी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट

BJP में शामिल होने के बाद आज पहली बार पटना आ रहे RCP सिंह, अब ये JDU नेता भी भाजपा में होंगे शामिल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 18 May 2023 08:47:11 AM IST

 BJP में शामिल होने के बाद आज पहली बार पटना आ रहे RCP सिंह, अब ये JDU नेता भी भाजपा में होंगे शामिल

- फ़ोटो

PATNA : नीतीश कुमार एक तरफ विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर लोगों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं तो वह दूसरी तरफ उनके पुराने सहयोगी उनसे दूरी बनाकर उनके विरोधियों के साथ खड़े और उसकी नीतियों के नजर आ रहे हैं। पहले आरसीपी सिंह और उसके बाद शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे कन्हैया सिंह भाजपा व्यवस्था ग्रहण कर रहे हैं।


दरअसल, जगजीत शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रहे और शिक्षाविद डॉ कन्हैया सिंह गुरुवार को आरसीपी सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पार्टी के अटल सभागार में कन्हैया सिंह को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे।


वहीं दूसरी तरफ भाजपा में दिल्ली की संस्था ग्रहण करने के बाद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे आरसीपी सिंह गुरुवार को पटना आ रहे हैं। आरसीपी सिंह पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं। इनके अगवानी के लिए कार्यकर्ता शहर में जगह-जगह हार्डिंग, बैनर और झंडा लगाकर भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।


आपको बता दें कि 6 महीने के अंदर जदयू  के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सहेली मेहता जैसे बड़े बड़े कद के नेता जदयू छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।