ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

BJP की बैठक में अचानक से चली गोली, JDU नेता को शामिल करवाने को लेकर हुआ विवाद

MADHEPURA : भारतीय जनता पार्टी के तरफ से आज देशभर में प्रबुद्धजन सम्मेलन मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के कई नेता लोगों को भाजपा के विचारों से अगवत करवाया रहे हैं और उन्हें

BJP की बैठक में अचानक से चली गोली, JDU नेता को शामिल करवाने को लेकर हुआ विवाद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : भारतीय जनता पार्टी के तरफ से आज देशभर में प्रबुद्धजन सम्मेलन मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के कई नेता लोगों को भाजपा के विचारों से अगवत करवाया रहे हैं और उन्हें विपक्षी दल और खुद के दल के बीच का फर्क बता रहे हैं।  इसी कड़ी में अब मधेपुरा में आयोजित इस बैठक के जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुरलीगंज में आयोगित भाजपा प्रबुद्धजनों की बैठक के दौरन अचानक से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी के एक लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा है। इस बैठक में भाजपा के विधायक नीरज कुमार बबलू और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को भी शामिल होना था।


बताया जा रहा है कि, भाजपा नेता पंकज पटेल ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हवाई फायरिंग के दौरान कई राउंड गोली चलाई गई है।  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता संजय भगत के कमर के पास गोली लगी है। जिसके बाद इनको  इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया  गया है। गोली चलाने वाले नेता का कहना है कि, मुझसे पैसों की मांग की जा रही है इस लिहाजा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 


दरअसल,  मुरलीगंज भगत धर्मशाला में भाजपा प्रबुद्धजन की बैठक चल रही है। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को भी  शिरकत करना था, लेकिन इस बीच गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद  शहर में अफरा तफरी का माहोल उत्पन्न हो गया। भाजपा प्रबुद्ध जनों की बैठक में जदयू नेता को पार्टी में शामिल करवाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक यादव के ऊपर हमला किया गया। 


इधर, इस  घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पंकज पटेल को गिरफ्तार कर लिया।वहीं घटना की जानकारी देते हुए हवलदार संजय कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वो फिलहाल खतरे से बाहर है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता