ब्रेकिंग
बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी

राजनीति में आने को तैयार हैं कंगना रनौत, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा उपचुनाव

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में एंट्री लेने के लिए तैयार खड़ी हैं। कंगना रनौत बीजेपी के जरिए राजनीति में प्रवेश करेंगी यह बात बिल्कुल तय मानी जा रही है। हिमाचल

राजनीति में आने को तैयार हैं कंगना रनौत, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा उपचुनाव
Editor
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में एंट्री लेने के लिए तैयार खड़ी हैं। कंगना रनौत बीजेपी के जरिए राजनीति में प्रवेश करेंगी यह बात बिल्कुल तय मानी जा रही है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं और कंगना रनौत यहां से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकती हैं। इसी साल मार्च महीने में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद मंडी लोकसभा सीट खाली हो गई थी और इस पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा की गई है। मंडी लोकसभा सीट पर जिन चेहरों की चर्चा बीजेपी के अंदर है उसमें कंगना रनौत का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। हालांकि बीजेपी की चुनाव समिति धर्मशाला में एक बैठक करने जा रही है जिसमें उम्मीदवारी पर चर्चा होगी। 


हालांकि सूत्रों की माने तो कंगना रनौत ने चुनाव लड़ने की इच्छा अब तक खुलकर जाहिर नहीं की है। लेकिन बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि कंगना को इस बार उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाए। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही कंगना रनौत बीजेपी का दामन थाम लेंगीं। आपको बता दें कि कंगना रनौत मंडी जिले के भांबला गांव की रहने वाली हैं और उन्होंने मनाली में अपना नया घर भी बनाया है। उनका गांव और मनाली दोनों मंडी संसदीय क्षेत्र के अंदर ही आता है। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी के अंदर जिन अन्य दावेदारों की चर्चा हो रही है, उसमें पंकज जामवाल, निहालचंद, ब्रिगेडियर कुशल ठाकुर का नाम भी चल रहा है। 


कंगना रनौत उस वक्त ज्यादा सुर्खियों में आई जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का असल चेहरा सामने रखा। बाद में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के निशाने पर रहीं। उनका घर भी तोड़ा गया। कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस और शिवसेना की सरकार जितनी सख्त होती गई वह उतनी ही बीजेपी के करीब चली गई और अब अगर कंगना वाकई लोकसभा में पहुंचती हैं तो बॉलीवुड के बाद राजनीति में उनकी यह नई पारी होगी।

टैग्स