ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, 6 सीटों पर पेश की दावेदारी

DELHI: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली में हैं। दिल्ली में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, 6 सीटों पर पेश की दावेदारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली में हैं। दिल्ली में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। चिराग पासवान ने हाजीपुर समेत लोकसभा की 6 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की।


जेपी नड्डा से चिराग ने कहा कि पिछली बार के लोकसभा चुनाव में लोजपा ने 6 सीटें जीती थी। हालांकि बाद में उनके 5 सांसद छोड़कर चले गये। लेकिन अब वो इन सभी सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की। चिराग पासवान की बातों को सुनने के बाद जेपी नड्डा ने उचित फैसला लिए जाने का भरोसा दिलाया।



उधर आज पटना में सभी लोकसभा प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों-सह प्रभारियों की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा सीटों को लेकर मंथन हुआ। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने एक बूथ 25 यूथ का लक्ष्य तैयार किया। सभी 40 लोकसभा प्रभारियों को इसके लिए विशेष दिशा निर्देश भी दिया। 


पिछले लोकसभा चुनाव की तर्ज पर लोजपा (रामविलास) छह सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर चुकी है। हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा भी कर चुके हैं। उधर चाचा पशुपति पारस भी हाजीपुर से चुनाव लड़ने का मन बना चुके है। अब देखना यह होगा कि शीर्ष नेतृत्व इस मामले में क्या फैसला सुनाती है।  


टैग्स