ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनी

BJP का टिकट लौटाने के बाद दिल्ली पहुंचे पवन सिंह, जेपी नड्डा से की मुलाकात; एक्टर ने बताया क्या हुई बात

DELHI: बीजेपी ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिया था। पहले तो पवन सिंह खुश थे लेकिन अगले ही दिन उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार

BJP का टिकट लौटाने के बाद दिल्ली पहुंचे पवन सिंह, जेपी नड्डा से की मुलाकात; एक्टर ने बताया क्या हुई बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: बीजेपी ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिया था। पहले तो पवन सिंह खुश थे लेकिन अगले ही दिन उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद पवन सिंह ने दिल्ली पहुंचकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। पवन सिंह के साथ पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय भी मौजूद थे।


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का भी नाम था। पार्टी ने बिहारी बाबू टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। पवन सिंह ने टिकट मिलने पर पहले तो खुशी जताई थी लेकिन बाद में आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…”। पवन सिंह के इनकार करने के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई है।


तमाम तरह के कयासों के बीच पवन सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंचे और जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी बात रखी। उनके साथ पूर्व मंत्री और पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी मंगल पांडेय भी इस मुलाकात के दौरान उनके साथ मौजूद रहे। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि आगे जो भी होगा वह अच्छा होगा। यह पूछे जाने पर कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे इसपर कहा कि आने वाला समय बताएगा.. कुछ भी होगा हम आप लोगों से शेयर करेंगे। पवन सिंह के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी उन्हें दूसरे किसी सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।