ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिट्टू सिंह समेत 8 लोगों को बिहार STF ने दबोचा, AK47 की गोली और अन्य हथियार बरामद

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है जहां एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिट्टू सिंह समेत कुल 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से एसटीएफ की टीम

बिट्टू सिंह समेत 8 लोगों को बिहार STF ने दबोचा, AK47 की गोली और अन्य हथियार बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है जहां एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिट्टू सिंह समेत कुल 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से एसटीएफ की टीम ने AK47 की गोलियां और अन्य हथियार बरामद किए हैं। सभी का मेडिकल कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 


सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिट्टू सिंह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने स्थानीय थाना की पुलिस के साथ जॉइंट आपरेशन करते हुए हथियार के साथ बिट्टू सिंह समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बिट्टू सिंह के घर तथा पास के ही लॉज से हुई है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि बिट्टू सिंह के घर से बिट्टू सिंह, उनके ड्राइवर तथा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। 


एसडीपीओ ने बताया कि इनके पास से एके47 की 10 गोली समेत कुल 24 गोली, दो पिस्टल और एक राइफल को बरामद किया गया है। सभी हथियार और गोली बिट्टू सिंह के प्रभात कॉलोनी स्थित आवास से बरामद हुआ है। वहीं पास के ही लॉज से बाकी लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उधर, बिट्टू सिंह के परिजन थाने पहुंचकर गिरफ्तारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बिट्टू सिंह की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को फंसाया जा रहा है। थाने में बिट्टू सिंह की पत्नी और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई है।


बिट्टू सिंह समेत 8 लोगों को बिहार STF ने दबोचा, AK47 की गोली और अन्य हथियार बरामद


बिट्टू सिंह समेत 8 लोगों को बिहार STF ने दबोचा, AK47 की गोली और अन्य हथियार बरामद


बिट्टू सिंह समेत 8 लोगों को बिहार STF ने दबोचा, AK47 की गोली और अन्य हथियार बरामद


बिट्टू सिंह समेत 8 लोगों को बिहार STF ने दबोचा, AK47 की गोली और अन्य हथियार बरामद

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता