ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

बाइक सवार को बचाने में पलटी पप्पू यादव की सुरक्षा में लगी गाड़ी, 3 पुलिसकर्मी घायल, सहरसा से दरभंगा जाने के दौरान हुआ हादसा

DESK: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की सुरक्षा में लगी गाड़ी अचानक पलट गयी। बाइक सवार को बचाने के दौरान यह हादसा है। इस घटना में जीप पर सवार 3 पुलिसकर्मी घा

बाइक सवार को बचाने में पलटी पप्पू यादव की सुरक्षा में लगी गाड़ी, 3 पुलिसकर्मी घायल, सहरसा से दरभंगा जाने के दौरान हुआ हादसा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की सुरक्षा में लगी गाड़ी अचानक पलट गयी। बाइक सवार को बचाने के दौरान यह हादसा है। इस घटना में जीप पर सवार 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। सहरसा से दरभंगा जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। 


बताया जाता है कि सहरसा में कार्यक्रम समाप्त कर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव दरभंगा की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में सहरसा की स्कॉर्ट टीम भी साथ थी। जैसे ही बलुआ पुल के पास पहुंचे वहां एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया जिसे बचाने के दौरान स्कॉर्ट गाड़ी पलट गयी। जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गये। 


घायलों में सहरसा थानाध्यक्ष रंजन, समीर पाठक और नंदन शामिल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पप्पू यादव ने बताया कि बाइक सवार की गलती के कारण यह घटना हुई है। यदि ड्राइवर सुधबुध से काम नहीं लेते तो बड़ी घटना हो सकती थी। लाखों लोगों की दुआओं का कर्म है कि हम और हमारे साथी बाल-बाल बचे हैं। 


पप्पू यादव ने कहा कि इस घटना से मन व्यथित है. ईश्वर की कृपा से और लाखों लोगों की दुआ से आज एक अनहोनी मेरे आँखों के सामने टली। जिस तरह से मेरी सुरक्षा में लगी गाड़ी पलटी, उसमें मौत तय थी। लेकिन हमारे सुरक्षा कर्मी और मैं बाल-बाल बचा हूँ. फिर मैंने फ़ौरन अपनी दूसरी गाड़ी से घायल जवानों को अस्पताल भेजा। मैं लगातार उनसे सम्पर्क में हूँ और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।


बता दें कि सहरसा के बरियाही बाजार निवासी प्रह्लाद गुप्ता और बबलू साह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार से मिलने पप्पू यादव सहरसा गये थे जहां शोकाकुल परिवार वालों से मिलकर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। 


पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि अपराधियों की गोली और बिहार की निर्दोष जनता की जान बेहत सस्ती है और यही वजह है कि बिहार में हत्या की घटना आम हो गयी है। सहरसा में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पप्पू यादव दरभंगा की ओर जा रहे थे तभी उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की गाड़ी बाइक सवार को बचाने के क्रम में पलट गयी। 


बाइक सवार को बचाने में पलटी पप्पू यादव की सुरक्षा में लगी गाड़ी, 3 पुलिसकर्मी घायल, सहरसा से दरभंगा जाने के दौरान हुआ हादसा


बाइक सवार को बचाने में पलटी पप्पू यादव की सुरक्षा में लगी गाड़ी, 3 पुलिसकर्मी घायल, सहरसा से दरभंगा जाने के दौरान हुआ हादसा



टैग्स