ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा पर फेंका तेजाब, सामने आया CCTV फुटेज

DELHI: बहन के साथ सुबह स्कूल जा रही छात्रा पर दो लड़कों ने तेजाब से हमला किया है। जिससे छात्रा बुरी तरह से झुलस गयी है। आनन-फानन में उसे सफदरगंज अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां प

बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा पर फेंका तेजाब, सामने आया CCTV फुटेज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: बहन के साथ सुबह स्कूल जा रही छात्रा पर दो लड़कों ने तेजाब से हमला किया है। जिससे छात्रा बुरी तरह से झुलस गयी है। आनन-फानन में उसे सफदरगंज अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां पीड़िता जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है। वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ गयी है। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। छात्रा की बहन के बयान पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। 


यह दर्दनाक घटना देश की राजधानी दिल्ली के द्वारिका इलाके की है जहां स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक हुआ है। घटना बुधवार की सुबह 9 बजे की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय छात्रा सुबह 9 बजे स्कूल के लिए निकली थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन भी थी। तभी एक बाइक पर सवार दो लड़के चेहरे ढककर आए और छात्रा पर एसिड फेंक कर फरार हो गये। 


छात्रा के दोनों आंखों में एसिड चला गया और उसका चेहरा झुलस गया। बड़ी बहन का यह हाल देख छोटी बहन दौड़ती हुई घर पहुंची और अपने पापा को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पीड़िता के पापा बच्ची को अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। चेहरा ढके रहने के कारण हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। 


हालांकि पीड़िता की बहन ने सीसीटीवी फुटेज देखकर हमलावरों की पहचान हनी और सचिन के रूप में की है। उसका कहना है कि उसकी बहन दोनों को जानती थी लेकिन कुछ प्रोब्लम के कारण दोनों से बात बंद हो गयी थी। दोनों लड़के उसके स्कूल में भी नहीं पढ़ते थे। पीड़िता की बहन के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है। पीड़िता को हम इंसाफ दिलाकर रहेंगे। उन्होंने देश में तेजाब बैन करने की मांग की।