Bihar Crime News: गया की बेटी की दिल्ली में हत्या, पति गिरफ्तार BJP National President election : भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? जून में हो सकता है ऐलान,तीन बड़े नाम रेस में! Namo Bharat Rapid Express: 120kmph की गति से लोकल ट्रैक पर फर्राटे मारेगी मेट्रो, आरा से पटना-बक्सर जाना होगा आसान; किराया मात्र इतना Bihar News: बिहार का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट तैयार, जानिए... कब होगा चालू? Sultanganj Aguwani Bridge: फिर शुरू हुआ सुल्तानगंज-अगुवानी पुल का निर्माण, नए डिजाइन के साथ इतने महीने में होगा तैयार Bihar Crime News: शिवहर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Bihar Weather: राज्य में इस दिन से भारी बारिश, IMD ने जारी कर दी चेतावनी सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 19 Feb 2023 09:51:26 PM IST
- फ़ोटो
BANKA: बांका में दो बाइक की सीधी टक्कर में भागलपुर के एक दिव्यांग की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।
घटना इंग्लिशमोड़-शंभूगंज मुख्य मार्ग के केंदुआर पेट्रोल पंप के पास हुई। जब बाइक के आमने -सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक चालक की पहचान भागलपुर जिले के गौराचौकी का बृहस्पति यादव बताया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दूसरा बाइक चालक महादेवपुर गांव का बादल पासवान है। जिसका इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इंग्लिशमोड़ -शंभूगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर दारोगा मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। लेकिन आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा की मांग करते हुए जाम कर दिया। सड़क जाम रहने से जामस्थल के दोनों ओर यात्री एवं भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक दिव्यांग है। जो एक हाथ से ही बाइक चलाता था। मृतक का ननिहाल फुल्लीडुमर के नगरडीह गांव में है।
घटना की सूचना मिलने पर नगरडीह गांव से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिया । पेट्रोल पंप पर काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी कर्मी ने बताया कि मृतक इंग्लिशमोड़ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पेट्रोल पंप के समीप सामने से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया।
इस दौरान बृहस्पति यादव सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जख्मी बादल पासवान गांव में किराना दुकान चलता है। आक्रोशित लोगों को लगभग एक घंटा तक काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है।