ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बाइक की खातिर 20 साल की विवाहिता की निर्मम हत्या, 5 माह पूर्व हुई थी शादी

SITAMADHI : एक तरफ जहां दहेज लें और देना दोनों कानून जुर्म हैं, इसको लेकर सरकार भी सतर्क है और उसके तरफ से जगह - जगह इस्तेहार लगा कर इसकी सुचना दी जाती हो और लोगों को जागरूक क

बाइक की खातिर 20 साल की विवाहिता की निर्मम हत्या, 5 माह पूर्व हुई थी शादी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : एक तरफ जहां दहेज लें और देना दोनों कानून जुर्म हैं, इसको लेकर सरकार भी सतर्क है और उसके तरफ से जगह - जगह इस्तेहार लगा कर इसकी सुचना दी जाती हो और लोगों को जागरूक किया जाता है। वहीं, दूसरी तरफ इसके बाबजूद लोगों द्वारा दहेज़ नहीं देने के कारण नवविवाहिता की हत्या अभी भी कर दी जा रही है।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां दहेज में बाइक नहीं देने के कारन शादी के कुछ महीने बाद दुल्हन की हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका की पहचान 20 वर्ष की सोनाली के रूप में हुई है। जो सरवन राम की पुत्री है। वह मुजफ्फरपुर के बोचहां की रहने वाली है। इसकी हत्या की वजह शादी के बाद पति द्वारा ससुराल वालों से बाइक की मांग करना और इसे नहीं पूरा करना बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, सोनाली की शादी 5 माह पूर्व ही कमलेश नाम के महिंदवाड़ा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सोनाली के ससुराल वाले लगातार उसके मायके वालों से एक बाइक की मांग कर रहे थे।  लेकिन, दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। लड़की के पिता ने बताया कि सुबह बेटी का कॉल आया था।  उसने अपने साथ हो रही मारपीट की बातों को बताते हुए जानकारी दी थी। उसके कुछ घंटों के बाद जानकारी हुई कि सोनाली की हत्या कर दी गई है। 


इधर, सोनाली की मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता