Hindi News / news / बाइक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बाइक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Mar 28, 2021, 8:55:03 AM

बाइक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

JEHANABAD : इस वक़्त की बड़ी खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है जहां अरवल-जहानाबाद एनएच 110 पर बभना गांव के पास एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इधर हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया. 


मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के शकुराबद थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी शिक्षक अजय शर्मा और उनके भतीजे हरिओम कुमार के रूप में की गई है. वहीं मृतक के एक अन्य भाई भी इस दुर्घटना में घायल बताये जा रहे हैं. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जानकारी के अनुसार, तीनों रिश्तेदार एक ही बाइक पर सवार होकर  राजाबाजार शिक्षक कॉलोनी से अपने गांव जा रहे थे तभी उनकी स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई. वहीं स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे. 


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं मृतकों के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.