ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिप अध्यक्ष समेत 22 घरों में मारा छापा

LAKHISARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर लखीसराय जिले से सामने आ रही है जहां पटना से आई बिजली विभाग की टीम ने पिपरिया प्रखंड के दियारा क्षेत्र क

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिप अध्यक्ष समेत 22 घरों में मारा छापा
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर लखीसराय जिले से सामने आ रही है जहां पटना से आई बिजली विभाग की टीम ने पिपरिया प्रखंड के दियारा क्षेत्र के 22 घरों में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के लिए एसटीएफ की टीम का गठन किया गया था जो पटना से उपभोक्ताओं की सूची साथ लेकर आई थी. एसटीएफ ने जिला परिषद् अध्यक्ष सह मोहनपुर निवासी राम शंकर शर्मा एवं वलीपुर पंचायत के मुखिया पति योगी सिंह के घर भी छापेमारी की है. 


बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की एसटीएफ टीम ने जिला परिषद् अध्यक्ष राम शंकर शर्मा, उनके भतीजा कुंदन सिंह, वलीपुर मुखिया बबीता देवी के पति योगी सिंह, दियारा का चर्चित ठेकेदार वलीपुर निवासी चंदन सिंह उर्फ डोमा, वलीपुर मोड़ से पिपरिया के रास्ते में रहे पवन ईंट भट्ठा, मोहनपुर में रहे एक आरा मिल सहित अन्य के यहां छापेमारी की है. 


छापेमारी के बाद अब बिजली विभाग अब जिप अध्यक्ष, वलीपुर मुखिया पति,  ठेकेदार चंदन सिंह, पवन ईंट भट्ठा मालिक, आरा मिल मालिक सहित अन्य के विरूद्ध कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. वहीं एसपी सुशील कुमार ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्रवाई को लेकर सूची तैयार की जा रही है.