Hindi News / news / जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे लोगों को मिला सीपी ठाकुर का साथ,...

जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे लोगों को मिला सीपी ठाकुर का साथ, किसानों को पूरा मुआवजा देने का दिया भरोसा

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 29, 2019, 3:36:02 PM

जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे लोगों को मिला सीपी ठाकुर का साथ, किसानों को पूरा मुआवजा देने का दिया भरोसा

- फ़ोटो

PATNA : बिहटा-सरमेरा SH-78 सड़क निर्माण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का जमलपुरा गांव के किसान जमकर विरोध कर रहे हैं. लगातार किसान सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी दौरान आज किसानों ने सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया. किसानों ने आज उचित मुआवजा को लेकर एक बैठक की जिसमें राजसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर, पाटलिपुत्र के एमपी रामकृपाल यादव और विक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह भी शामिल हुए. राजसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने आक्रोशित किसानों की बात सुनी और उन्हें उचित मुआवजा दिये जाने का आश्वासन दिया. बता दें कि किसानों ने सरकार पर जमीन की कम कीमत देने का आरोप लगाया है. विरोध कर रहे किसानों का कहना है कि सरकार जमीन अधिग्रहण में उनके साथ नाइंसाफी कर रही है. किसानों का कहना है कि उनकी जमीन की कीमत सरकार ने 3 हजार रुपये प्रति डिसमील लगाई है. जबकि बगल के गांव में ही 2.75 लाख के हिसाब से मुआवजा दिया गया है. पटना ग्रामीण से सुमित की रिपोर्ट