ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहटा में कबाड़ी वाले की निर्मम हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

PATNA: पटना से सटे बिहटा में एक कबाड़ी वाले की हत्या कर दी गयी। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर ब

बिहटा में कबाड़ी वाले की निर्मम हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे बिहटा में एक कबाड़ी वाले की हत्या कर दी गयी। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहटा थाना क्षेत्र के पावर हाउस का है जहां खंडर के पास अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक कबाड़ी का काम करता था। जिसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के गौरेया स्थान निवासी 22 वर्षीय जोधन कुमार के रूप में हुई है। वही जोधन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जोधन कबाड़ी का काम किया करता था। वो कुछ पैसा लेकर निकला था जो पैकेट से गायब मिला। मृतक के शरीर पर कई जगह जले का निशान मिला है।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता हैं की मृतक जोधन कबाड़ी की खरीद बिक्री का काम किया करता था और इसी से वो अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। वही इस संबंध में दानापुर डीएसपी 2 पंकज मिश्रा ने बताया की मृतक नशा के मामले में पहले जेल जा चुका है। प्रथम दृश्या में हत्या का मामला प्रतीत नही होता है। फिर भी परिजन के आरोप पर मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता