ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पटना के सरकारी दफ्तर में नाच का आयोजन, बार बालाओं के साथ रात भर अधिकारियों ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

PATNA: पटना के एक सरकारी दफ्तर में नाच का आयोजन किया गया. बार बालाओं के साथ अधिकारियों ने रातभर अश्लील गानों पर ठुमके लगाये. बिहटा के फायर सेंटर में हुए इस अश्लील डांस का वीडि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: पटना के एक सरकारी दफ्तर में नाच का आयोजन किया गया. बार बालाओं के साथ अधिकारियों ने रातभर अश्लील गानों पर ठुमके लगाये. बिहटा के फायर सेंटर में हुए इस अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो गया है. 



बताया जा रहा है कि यह वीडियो विश्वकर्मा पूजा की रात का है. दरअसल बिहटा के आनंदपुर स्थित फायर सेंटर के रास्ते जा रही आर्केस्ट्रा की टीम बारिश के कारण वहां रूकी थी. जिसके बाद नवनियुक्त अग्निशमन विभाग के चालकों ने उन्हें अपने कैंपस में डांस करने के लिए ठीक कर लिया. जिसके बाद नाच की महफिल सजी और फायर सेंटर के कर्मियों ने अश्लील डांस पर जमकर ठुमके लगाए. जिसका वीडियो एक जवान ने बना लिया.



कुछ दिन बाद ट्रेनिंग सेंटर में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया. आरोप है कि उसी जवान ने बाकी जवानों को फंसाने के मकसद से इस वीडियो को वायरल कर दिया. लेकिन फायर सेंटर में इस तरह डांस की महफिल सजाना कई सवाल खड़े करती है. वहीं इस मामले में अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता