ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार में IPS अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव किया गया है। 2023 बैच के IPS नारायण उपाध्याय को फुलवारी शरीफ का SDPO-1 बनाया गया है, जबकि 2024 बैच के IPS कार्तिकेयन ए.के. को बिहार पुलिस मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। गृह विभाग ने...

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR IPS TRANSFER PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो IPS अफसरों के तबादले से जुड़ी है। बिहार में एएसपी और डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद एक IPS अफसर को वेटिंग फॉर पोस्टिंग किया गया है जबकि दूसरे की पोस्टिंग की गई है।


 गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 2023 बैच के आईपीएस नारायण उपाध्याय को फुलवारी शरीफ भेजा गया है। उन्हें नया एसडीपीओ-1 बनाया गया है। जबकि मुजफ्फरपुर नगर एसडीपीओ कार्तिकेयन ए.के. को पटना पुलिस हेड क्वार्टर में ट्रांसफर किया गया है। 


2024 बैच के आईपीएस कार्तिकेयन ए.के. मुजफ्फरपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 हैं, उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक, पदस्थापन की प्रतिक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। 


गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नारायण उपाध्याय पटना में पुलिस हेडक्वार्टर में वेटिंग फॉर पोस्टिंग में थे। अब उन्हें फुलवारीशरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार ने यह आदेश जारी किया है। 

Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग