ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, घर के बरामदे से मिला शव

KISHANGANJ: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला किशनगंज से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक शख्स की गला रेतकर बेरहमी से ह

बिहार: युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, घर के बरामदे से मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला किशनगंज से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक शख्स की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। ग्रामीणों ने जब युवक की खून से सना शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


दरअसल, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की मंगलीहाट गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक व्यक्ति का शव उसके ही घर के बरामदे में देखा। मृतक की पहचान मंगलीहाट गांव निवासी 30 वर्षीय कन्हैया लाल के रूप में हुई है। युवक की हत्या कैसे हुई और किस कारण से की गई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक युवक की धारदार हथियार के गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेना का भरोसा दिलाया है।