ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

Bihar Weather : बिहार में आ गया शीतलहर का मौसम, आज से 12 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Bihar Weather : बिहार में शीतलहर का मौसम आ गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बिहार की हवा ने कनकनी पैदा कर दी है। लिहाजा मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

Bihar Weather : बिहार में आ गया शीतलहर का मौसम, आज से 12 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Weather : बिहार में शीतलहर का मौसम आ गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बिहार की हवा ने कनकनी पैदा कर दी है। लिहाजा मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शनिवार को बिहार के 12 जिलों में सुबह और शाम कोहरे छाये रहने की संभावना है।


वहीं, वर्तमान में उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में तापमान कम हैं। दक्षिणी बिहार के कई जिलों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। रोहतास जिले का डेहरी सबसे ठंडा शहर रहा है, जहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर में भी तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। 


दरभंगा का तापमान भी आसपास के जिलों की तरह 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है बिहार के सभी जिलों में प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 


 इधर, कड़ाके की ठंड से किसानों की चिंता बढ़ गई है।  फसलों को बचाने के लिए किसान कई तरह के उपाय कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं. यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ गई हैं. सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।