ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railways : भारतीय रेलवे की नई पहल,ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट खान; ऐप से ई-कैटरिंग सेवा शुरू Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025 : ऐतिहासिक मतदान के बाद चुनावी समर में बढ़ा सियासी तापमान, PM मोदी ने कहा - अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार Bihar Election 2025: संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं, फिर भी बिहार चुनाव में आजमा रहे किस्मत, कौन हैं BSP उम्मीदवार सुनील चौधरी? Bihar assembly election : 'खानदानी लुटेरे फिर से लूटने आए हैं, लालटेन डकैती का साधन', बिहार में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज़; कहा - जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं उड़ी फ्लाइट, यात्री करते रहे लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के खिलाफ करेंगे जन आंदोलन- पप्पू यादव

1st Bihar Published by: Updated Sat, 20 Mar 2021 08:57:36 PM IST

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के खिलाफ करेंगे जन आंदोलन- पप्पू यादव

- फ़ोटो

PATNA:- 23 मार्च को सदन में पेश होने वाले प्रस्तावित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के खिलाफ विरोध जताते हुए जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि इस कानून के बाद मैजिस्ट्रेट से वारंट की जरूरत नहीं होगी। पुलिस ऐसे ही मनमाने ढंग से किसी के घर में घुस जाएगी। यह कानून बिहार के नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित करने वाला कानून है। बिहार सरकार अब तानाशाह रूख अख्तियार कर चुकी है लेकिन इस कानून के खिलाफ जन अधिकार पार्टी हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी साथ ही इसे लेकर जन आंदोलन भी करेगी।  



पप्पू यादव ने कहा कि यदि नीतीश जी सही में महात्मा गाँधी, लोहिया, जेपी और कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी हैं तो इस विधेयक को सदन में पेश होने से रोंके। बिहार सरकार आए दिन लगातार जन विरोधी कानून सदन में ला रही है। लोगों को सोशल मीडिया पर लिखने व आंदोलन करने पर भी सरकार रोक लगा रही है। जाप अध्यक्ष  पप्पू यादव ने कहा कि सरकार अपराधियों को बचा रही है आलम यह है कि आपराधिक छवि वाले कई लोग विधानसभा में बैठे हैं। कुछ मंत्री भी बन चुके हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों गठबंधन में आपराधिक छवि वाले नेता मौजूद हैं। यह नैतिक रूप से गलत है कि कोई व्यक्ति जिसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है और वो संवैधानिक पद पर बैठा हुआ है। बिहार मंत्रिमंडल में 23 ऐसे लोग हैं जिनके खिलाफ बैंक लूटने का आरोप है और कईयों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ भी कई मामले दर्ज है।



विधानसभा में हो रहे हंगामे पर पप्पू यादव ने कहा कि इस बार ऐसा लग रहा है जैसे सारे नौसिखिए नेता जीत कर सदन में आ गए हैं। नए विधायकों और मंत्रियों को विधानसभा की कार्यवाही के नियम ही नहीं मालूम है। न प्रश्न काल, न ज़ीरो आवर और ना ही प्राइवेट मेम्बर बिल के बारे में उन्हें पता है। सदन में सिर्फ गाली-गलौज की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को सत्ता पक्ष के द्वारा अपमानित किया जा रहा है जो बेहद दुखद बात है। ऐसे में मंत्री और स्पीकर दोनों को इस्तीफा देनी चाहिए। 



वही मिजोरम में बिहारियों पर हो रहे हमले पर जाप अध्यक्ष ने कहा कि मिजोरम से बिहारियों को भगाया जा रहा है। कोई उनकी सुध लेने वाला तक नहीं है। आज इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। यदि बिहारियों के खिलाफ हमले बंद नहीं हुए तो वे भी बिहार से गुजरकर मिज़ोरम के लोगों जाने नहीं देंगे। इस मौके पर भाई दिनेश, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू, राजू दानवीर, गौतम आनन्द, आजाद चाँद, रानू शंकर और वरुण कुमार उपस्थित थे।