ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

बिहार विधानसभा बजट सत्र : दलित अपमान के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा; 13 विभागों के बजट अनुदान पर होगी चर्चा

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन है। आज के दिन विपक्ष दलित अपमान के मुद्दे पर हंगामा कर सकता है। इससे पहले बीते कल बजट पर चर्चा के दौरान राजद विधायक रामवृक्ष सदा

बिहार विधानसभा बजट सत्र : दलित अपमान के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा; 13 विभागों के बजट अनुदान पर होगी चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन है। आज के दिन विपक्ष दलित अपमान के मुद्दे पर हंगामा कर सकता है। इससे पहले बीते कल बजट पर चर्चा के दौरान राजद विधायक रामवृक्ष सदा के बयान के बाद भाजपा नेता की तरफ से असंसदीय भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाकर पूरा विपक्ष वाक आउट कर गया था। ये बीजेपी विधायक से माफी की मांग कर रहे थे।


वही, विपक्ष के हंगामे के बाद संसदीय कार्य मंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि जब डिप्टी स्पीकर ने कार्यवाही से असंसदीय भाषा को हटा दिया था तब इसके कोई मायने नहीं रह जाते हैं। वहीं विपक्ष एक बार फिर से आज भाजपा विधायक से माफी की मांग कर सकता है।ऐसे में यदि भाजपा के विधायक अपनी बात पर टिके रहे तो हंगामा होना तय माना जा रहा है। 


इसके अलावा प्रश्नकाल के दौरान आज पथ निर्माण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य, श्रम संसाधन, भवन निर्माण और समाज कल्याण विभाग से सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। उसके बाद दोपहर 2 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू की जाएगी। 


उधर,दूसरे हाफ में स्वास्थ्य, सहकारिता, पंचायती राज, नगर विकास एवं आवास, आपदा प्रबंधन, वित्त, पेंशन, वाणिज्य कर, उद्योग, कला, संस्कृति, युवा, खेल और विभाग के अनुदानों की मांग पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सदन के अलग -अलग सदस्य अपनी बातों को रखेंगे और उसपर सरकार से जवाब की मांग करेंगे।