ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

बिहार विधानसभा उपचुनाव: VIP की मतदाताओं से अपील, कहा- विकास के लिए महागठबंधन को दें वोट

PATNA: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 6 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना जोर ल

बिहार विधानसभा उपचुनाव: VIP की मतदाताओं से अपील, कहा- विकास के लिए महागठबंधन को दें वोट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 6 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना जोर लगा दिया है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे उपचुनाव में ऐसे उम्मीदवार को वोट करें जो विकास का काम कर सके। VIP ने अपील की है कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कमजोर तबके के मतदाता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा दिए गए वोट के अधिकार का उपयोग करें एवं वैसे प्रत्याशी को जिताएं है जो सर्वांगीण विकास में योगदान कर सके।


विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई रफ्तार दिखाई दे रही है। मोकामा और गोपालगंज में महागठबंधन की तरफ से राजद के उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों ही जगह पर कमजोर तबके के मतदाता समाजिक बराबरी के साथ विकास को नया आयाम देना चाहते हैं तो महागठबंधन के उम्मीदवार को जीता कर नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव के हाथ को भी मजबूत कर सकते हैं।


देव ज्योति ने कहा कि उनकी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी एक तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को अपना आदर्श मानते हैं और उनके विचारों को मानने वालों में से हैं। वहीं दूसरी तरफ वह सीएम नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास को भी मानते हैं। ऐसे में इन दोनों जगहो पर महागठबंधन की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे राजद के उम्मीदवारों को जीत मिलती है तो बिहार में राजनीति की एक नई चेतना दिखाई देगी।

टैग्स