Hindi News / news / शौचालय पर सरकार और विपक्ष में नोकझोंक, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा आरोप...

शौचालय पर सरकार और विपक्ष में नोकझोंक, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा आरोप साबित हुआ तो ले लूंगा सन्यास

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 10, 2019, 6:00:32 PM

शौचालय पर सरकार और विपक्ष में नोकझोंक, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा आरोप साबित हुआ तो ले लूंगा सन्यास

- फ़ोटो

DESK: सदन में शौचालय पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई. राजद के भाई विरेन्द्र ने शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप सरकार पर लगाया तो मंत्री श्रवण कुमार ने भाई वीरेन्द्र को बिना तथ्य के आधार पर आरोप नहीं लगाने की नसीहत दे डाली. इतना ही नहीं मंत्री श्रवण कुमार ने यहां तक कहा कि अगर आरोप साबित होता है तो मैं संसदीय जीवन से सन्यास ले लूंगा. दोनों नेताओं के बीच जारी बहस के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने चुनौती देते हुए भाई वीरेन्द्र को कहा कि जिस तरह का आरोप विपक्ष की ओर से लगाया जा रहा है वह चौक चौराहे पर चर्चा करने वाले लगाते है. दरअसल ग्रामीण विकास विभाग के बजट भाषण के दौरान विभाग के कार्यो को मंत्री श्रवण कुमार बखान कर रहे थे. इसी दौरान राजद के भाई वीरेन्द्र ने मंत्री जी को टोकते हुए शौचालय निर्माण में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया. जिसको मंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया. पटना से गणेश की रिपोर्ट