ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics: देश की छवि खराब कर रही कांग्रेस –फायरब्रांड मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा वार Bihar expressway: यहाँ जाने वालों के लिए बन रहा है फोरलेन एलिवेटेड रोड, अब सफर होगा आसान ! Road Accident: सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 3 लोगों की मौत, कई घायल Bihar Crime News: अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर फरार Arif Mohammad Khan : सोये प्रशासन और कुलपति को जगाएंगे राज्यपाल साहब ...बोले यूनिवर्सिटी ज्ञान का मंदिर है, बमबाजी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी! Bihar politics: बिहार में सियासी घमासान तेज़! मई के अंत में एक साथ आएंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी Illegal Bangladeshi Immigrants: 18 लाख राशन कार्ड रद्द, सैकड़ों अवैध बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस Asaduddin Owaisi: पाकिस्तान का समर्थन कर फुदक रहे तुर्की पर भड़के ओवैसी, याद दिलाई औकात.. Nepal Bangladesh Border: नेपाल-बांग्लादेश सीमा से सटे थाने बनेंगे हाईटेक, तस्करी और घुसपैठ पर लगेगी पूरी तरह रोक Jharkhand News: एनआईटी के होनहार छात्र ने मौत को लगाया गले, जानिए आखिर क्या था कारण?

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 12 Feb 2024 11:12:14 AM IST

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट

- फ़ोटो

PATNA: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो गया है। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने बजट सत्र की शुरूआत कर दी है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही स्पीकर ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया। आज सदन में नीतीश सरकार को विश्वासमत हासिल करना है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।


दरअसल, तमाम तरह के सियासी उठापटक के बीच सुबह 11 बजे विधानमंडल की कार्यवाही शुरू हो गई। विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के संबोधन के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई। इसके बाद दोनों सदनों के सदस्य सेंट्रल हॉल में जाएंगे, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण समाप्त होने के बाद दोनों सदनों के सदस्य फिर अपने-अपने सदन में जाएंगे और वहां कार्यवाही शुरू होगी।


राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। अगर 38 सदस्य या इससे अधिक इस प्रस्ताव का खड़े होकर समर्थन करते हैं, तो इसे स्वीकृत माना जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी आसन से चले जाएंगे। उनकी जगह उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी आसन पर बैठेंगे और कार्यवाही आगे बढ़ेगी। अध्यक्ष के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष और विरोध में सदस्यों का मतदान होगा। अगर, अध्यक्ष के खिलाफ बहुमत हुआ तो फिर नये अध्यक्ष के लिए आगे की कार्रवाई शुरू होगी।


नये अध्यक्ष चुने जाने तक उपाध्यक्ष सदन का संचालन करेंगे हालांकि, अध्यक्ष अगर अपने पद से स्वयं इस्तीफा देते हैं, तो मतदान की नौबात नहीं आएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री विश्वास मत हासिल करने का प्रस्ताव रखेंगे। जो मतदान के बदले ध्वनिमत से पास हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद राज्य सरकार आर्थिक सर्वक्षण रिपोर्ट सदन में रखेगी। फिर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।