ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक शुरू, सदन में पेश हुआ द्वितीय अनुपूरक बजट

PATNA : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने पक्ष-विपक्ष के सदस्यों से सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कह

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक शुरू, सदन में पेश हुआ द्वितीय अनुपूरक बजट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने पक्ष-विपक्ष के सदस्यों से सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इस छोटे से सत्र का जनसमस्याओं के निदान के लिए बेहतर उपयोग किया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने शीतकालीन सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारियों का मनोनयन और कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया।  इसके बाद अब स्पीकर के कमरे में ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक की जा रही है। 


वहीं, सत्र के पहले दिन विधान सचिव की ओर से पिछले सत्र से अब तक की अवधि में राज्यपाल से स्वीकृत विधेयकों की प्रति सभा पटल पर रखी। वहीं वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री की ओर से द्वितीय अनुपूरक बजट को पेश किया। इससे पाहले स्पीकर ने बताया कि आज सत्र की समाप्ति के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। लिहाजा अब यह बैठक की जा रही है।


मालूम हो कि,  कार्य मंत्रणा समिति का गठन ऐसे  सरकारी विधेयकों के प्रक्रम और प्रक्रमों तथा ऐसे अन्य किसी कार्य पर चर्चा करने हेतु समय के आवंटन के संबंध में सिफारिश करती है, जिन्हें सभापति द्वारा सभा के नेता के परामर्श से समिति  को भेजे जाने का निर्देश दिया जाता है। इसमें सदस्यों की संख्या 15 होती है।