ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: ड्यूटी से लौट रहे वनकर्मी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर बदमाशों ने ले ली जान

NALANDA: बिहार में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या और लूट समेत अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला ना

बिहार: ड्यूटी से लौट रहे वनकर्मी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर बदमाशों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या और लूट समेत अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का है, जहां बदमाशों ने वन विभाग के कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक गया जिले का रहने वाला 55 वर्षीय रामप्रवेश राम गुरुवार की रात वेणु वन से ड्यूटी करने के बाद बाजार से सब्जी खरीदकर जगदेव नगर स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घात उतार दिया। बताया जा रहा है कि रामप्रवेश राम पिछले 20 वर्षों से राजगीर में तैनात था। इस बीच जगदेव नगर में उसने अपना घर भी बना लिया था।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर रेल थाना और अधिकारियों का आवास भी है। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वनकर्मी की हत्या क्यों की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।