ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बिहार: वन विभाग की टीम पर तस्करों का हमला, दो लोग घायल, लकड़ी लदी गाड़ी छुड़ा ले गए

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां लकड़ी और पत्थर माफिया के लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया है।

बिहार: वन विभाग की टीम पर तस्करों का हमला, दो लोग घायल, लकड़ी लदी गाड़ी छुड़ा ले गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां लकड़ी और पत्थर माफिया के लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया है। घटना नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना से महज दो सौ मीटर दूरी पर वन विभाग की टीम तस्करों से जब्त किए गए लकड़ी लदे वैन को लेकर लौट रही थी। इसी दौरान लकड़ी और पत्थर माफिया के लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।


इस दौरान तस्करों ने लकड़ी लदी गाड़ी को वन विभाग की टीम से मुक्त करा लिया और लेकर फरार हो गए। तस्करों के हमले में वन विभाग के रेंजर और ड्राइवर घायल हो गए हैं जबकि उनकी गाड़ी भी तस्करों ने  क्षतिग्रस्त कर दी है। घायलों को इलाज के लिए धरहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।