ब्रेकिंग
पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

बिहार: वज्रपात की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत, खेत में काम करने के दौरान हादसा

SITAMARHI: सीतामढ़ी में वज्रपात की चपेट में आने से दो लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किशोरी खेत में काम कर रही थीं, इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और ठनका की चपेट में आ गईं।

बिहार: वज्रपात की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत, खेत में काम करने के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में वज्रपात की चपेट में आने से दो लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किशोरी खेत में काम कर रही थीं, इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और ठनका की चपेट में आ गईं। इस घटना के बाद दोनों लड़कियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बोखरा प्रखंड के महिसौथा की है।


मृतक लड़कियों की पहचान महिसौथा के वार्ड संख्या 15 के रहने वाले चंदेश्वर सहनी की 15 साल की बेट संगीता कुमार और वार्ड 15 के ही रहने वाले जयकिशुन सहनी की 17 साल की बेटी नीतू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संगीता और नीतू शुक्रवार को खेतों में काम कर रही थी, तभी तेज बारिश शुरू हो गई और बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।


एक साथ दो लड़कियों की मौत के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, मृतक लड़कियों के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में एक साथ दो लड़कियों की मौत से मातमी सन्नाटा फैल गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता